झाबुआ। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री एवं झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री डॉ. शाह भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे झाबुआ पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे पिटोल में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के समापन उपरांत प्रभारी मंत्री डॉ. शाह पिटोल से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। Post navigation अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में शहरी विकास के लिए करोड़ों के MoU पर लगी मुहर