झाबुआ डेस्क। कल्याणपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक और युवती के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों की पहचान आशा (18) पिता छितू भूरिया और अजय (19) पिता मन्नू भूरिया के रूप में हुई है। दोनों नाहरखोदरा फलिया खेड़ा के निवासी थे और एक ही परिवार से संबंध रखते थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कल्याणपुरा थाना प्रभारी तोमर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही है। Post navigation भोपाल में ‘राष्ट्रीय फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026’ का भव्य शुभारंभ