https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-20-at-7.30.26-PM.mp4 खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के ग्राम खरडू बड़ी में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 41 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दशहरा पर्व के अवसर पर गांव के राम मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्रीराम का रूप धारण किए युवा को अपनी राम सेना के साथ भव्य रूप से लाया गया। इसके बाद ग्राम खरडू बड़ी के हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैसे ही 41 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ, पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस रोमांचक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं, युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई, जिससे दशहरा उत्सव की रौनक और बढ़ गई। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए गांव के करीबन 12 कोटवारों के साथ पटवारी रेखा बिलवाल भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व ग्राम खरडू बड़ी में उत्साह, उमंग और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ। *युवा समिति का रहा विशेष योगदान* ग्राम खरडू बड़ी में दशहरा पर्व को सफल बनाने में समस्त युवा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के युवाओं रोहन(गब्बू) डामोर, दिनेश भूरिया, गोटी डामोर, रविन्द्र, कापसिंग, सुनील आदि के सामूहिक प्रयासों से आयोजन धूमधाम एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्व को सफल बनाया। Post navigation खरडू बड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न, ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत