लोहित झामर, मेघनगर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर, फुटतालाब में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति, संगीत और गरबा रास का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारत की प्रसिद्ध गरबा गायिका कविता श्रीवास्तव की सुरीली आवाज पर श्रद्धालु खुद को गरबा करने से रोक नहीं पाए। पूरा परिसर मां की आराधना, गरबा की थाप और भक्तों के उत्साह से सराबोर नजर आया। कविता श्रीवास्तव ने पंखिड़ा तू उड़ी जाजे पावागढ़ रे, तू काली रे कल्याणी मोरी मां, अंबे मां एक बार बोलो-बोलो मोरी मां और अंबाजी हिचके झूले रे, मां तारा डुंगरेटी अटरिया वाग हो जैसे लोकप्रिय गरबों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके गीतों पर गरबा पंडाल में मौजूद भक्तों ने जमकर गरबा किया और मां के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। देशभर के कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग फुटतालाब के नवरात्रि महोत्सव की विशेषता यह है कि यहां देश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों के साथ क्षेत्र की ग्रामीण बालिकाओं को भी मां की आराधना का मंच मिलता है। इंदौर, बड़ौदा और दिल्ली से आए गरबा कलाकारों के साथ स्थानीय बालिकाओं ने भी पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक भाव-भंगिमाओं के साथ गरबा प्रस्तुत किया। छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा पारंपरिक अंदाज में किए जा रहे गरबा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों को देखकर पंडाल में मौजूद लोगों में भक्ति और उत्साह का संचार हुआ। आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। गुजरात के प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुतियों पर भी झूमेंगे भक्त प्रदेश के इस प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन में गुजरात के सा रे गा मा पा ग्रुप की गायिकाओं जागृति बेन, तुलसी बेन और सरस्वती बेन की गरबा प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। उनके गाए पारंपरिक गरबों पर भक्त मां की आराधना करते नजर आए। महोत्सव में बबल्स ग्रुप इंदौर, एमिनेंट ग्रुप, श्री मारुति विक्की डांस ग्रुप बड़ौदा, मां आशापुरी ग्रुप मेघनगर, ऑसम ग्रुप थांदला, रानू माछल बड़वानी, मारुति नंदन ग्रुप थांदला, दशा माता ग्रुप, कान्हा ग्रुप, कपिल गरबा ग्रुप थांदला, कैलाश ग्रुप साजेली, दीप ग्रुप मेघनगर, साक्षी ग्रुप दाहोद, दशा मां ग्रुप नवापाड़ा, कान्हा ग्रुप नौगांव थांदला, कपिल रास गरबा थांदला, साक्षी ग्रुप झाबुआ सहित फुटतालाब मंदिर ग्रुप की बालिकाओं ने गरबा प्रस्तुतियों से आयोजन की भव्यता बढ़ाई। धर्म और संस्कृति के महोत्सव में शामिल होने की अपील नवरात्रि महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी पहुंचकर मां की आराधना कर रहे हैं। प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और युवा समाजसेवी राजेश रिंकू जैन ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस पावन महोत्सव में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि फुटतालाब का नवरात्रि महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति, परंपरा और सामूहिक आस्था का उत्सव है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां की आराधना करने और इस भक्तिमय महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की। Post navigation फुटतालाब में 18 दलों की 300 ग्रामीण बेटियों ने एक साथ किया गरबा, पहले ही दिन भक्ति का असीमित उजास