वीरेंद्र बेसर घुघरी घुघरी पंचायत स्थित भाभरापाड़ा कुडीपाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़े और सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बच्चों को आंगनवाड़ी से जुड़ी सुविधाओं एवं विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान घुघरी पंचायत की सरपंच मंजूड़ी मालीवाड़ का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर अंजू खराड़ी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंगा मोरी, शारदा पोरवाल, वंदना गामड़, भगवती कटारा, तुलसी निनामा, संगीता, सोवनी, सागर, अनिता, मंजू और सीमा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। Post navigation रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम भाभरापाड़ा कुडीपाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन समारोह संपन्न