सोंडवा जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 18 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की बड़ी जीत, 590वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया
सोंडवा। जनपद पंचायत सोंडवा के वार्ड क्रमांक 18 के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गीता (दलसिंह नरगांवा) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी 590वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गीता को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
भाजपा सरकार के बावजूद कांग्रेस की जीत पर महेश पटेल का हमला
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गीता को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम भाजपा के लिए गंभीर राजनीतिक संदेश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जनपद पंचायत अध्यक्ष भाजपा का है, जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का है, विधायक भाजपा के हैं, मंत्री भाजपा के हैं और सांसद भी भाजपा के हैं। इसके बावजूद जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 18 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हार होना जनता के रुझान को स्पष्ट रूप से सामने रखता है।
