श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

0

आलीराजपुर। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन में नालसा (शिक्षा) योजना 2026 के अंतर्गत जिले के श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “अनुगूंज से उद्घोष” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा ऑडिटोरियम हॉल से किया गया। कार्यशाला में न्यायमूर्ति श्री अल्पेश वाई. कोगजे मुख्य न्यायाधीश म.प्र. उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक म.प्र.रा.वि.से.प्रा., न्यायमूर्ति विवेक रूसिया प्रशासनिक न्यायाधीश म.प्र. उच्च न्यायालय एवं कार्यवाहक अध्यक्ष म.प्र.रा.वि. से.प्रा. एवं न्यायमूर्ति  विवेक अग्रवाल न्यायाधीश महोदय म.प्र. उच्च न्यायालय द्वारा भी संबोधित किया गया।

सर्वप्रथम प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष एवं हरिश ओहरिया जिला मुखबधिर संघ आलीराजपुर एवं सी.डब्ल्यू.एस.एन. छात्रावास ग्राम-कुण्ड के छात्रों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा का पूजन-माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यशाला का आयोजन म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा वर्चुअल मोड के माध्यम से किया गया, जिसका प्रसारण उपस्थित व्यक्तियों को ए.डी.आर. भवन के मीटिंग हॉल में दिखाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों को म.प्र. राज्य प्राधिकरण से प्राप्त सेशन प्लान अनुसार विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअल माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम में नंदराम परमार प्रथम जिला न्यायाधीश, आर. पी. सेवेतिया द्वितीय जिला न्यायाधीश, जय पाटीदार सचिव जि.वि.से.प्रा., अनुरागसिंह सुमन जेएमएफसी, अंशुल चन्द्रा जेएमएफसी, आंचल जायसवाल जेएमएफसी, शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं जिले के श्रवण एवं मूकबधिर व्यक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.