आलीराजपुर।  जिला अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर शक्तिसिंह चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट आशुतोष पटेल के नेतृत्व में जिले के दोनों अनुभागों के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन काम्बिंग गश्त अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य अवैध शराब के परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाना, गुंडे-बदमाशों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करना था। थाना चन्द्रशेखर आजादनगर क्षेत्र में दिनांक 28 सितम्बर 2026 की मध्यरात्रि के आसपास ग्राम कालियावाव, करेटी तिराहा पर मुखबीर सूचना के आधार पर एक श्वेत रंग की इको वाहन (क्रमांक जीजे-06-पीजी-9536) को रोका गया। वाहन चालक पुलिस को देखकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी में 6 पेटी किंगफिशर, 8 पेटी माउंट बीयर, 1 पेटी बडवाइजर, 4 पेटी गोवा व्हिस्की तथा 8 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की सहित कुल 285.120 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख चार सौ रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग छह लाख रुपये है। उक्त कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 46 के अंतर्गत दंडनीय होने से अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *