फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन

0

लोहित झामर, मेघनगर

तहसील के ग्राम फतेपुरा में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन मां सरस्वती की फोटो पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया किया गया। मध्य भारत फास्फेट प्रा. लिमिटेड के सौजन्य से बनने वाले इस स्कूल भवन से गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

कंपनी द्वारा फतेपुरा गांव को गोद लेकर शिक्षा, जल, सड़क सहित अन्य मूलभूत समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी ली गई है। कंपनी की इस पहल से ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने स्कूल निर्माण सहित गांव के विकास के लिए की जा रही पहल का स्वागत किया।

अनुविभाग अधिकारी अवंधति प्रधान ने कहा—बच्चे गांव का नाम रोशन करेंगे

कार्यक्रम में एसडीएम अवधति प्रधान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे ग्राम का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

एसडीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ग्राम विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है तो ग्रामीण इसकी सूचना सीधे एसडीएम कार्यालय में दें, ताकि गांव के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए और विकास की गति निरंतर बनी रहे।

कार्यक्रम में तहसीलदार विजयकांत पांडे, सरपंच पति बहादुर खराड़ी, बीआरसी महेश सोलंकी, जन शिक्षक भेरूलाल सोलंकी सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। वहीं मध्य भारत फास्फेट प्रा. लिमिटेड की ओर से जनरल मैनेजर अभिमन्यु दुबे, जनरल मैनेजर बी.के. सिंघ, सिविल इंजीनियर परवीन भोजक, हरीश शर्मा एवं हकीम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भेरूलाल सोलंकी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.