माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
सोंडवा। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार सोंडवा द्वारा 20 सितंबर 2026, रविवार को सोंडवा तहसील के विभिन्न गांवों में प्रातः 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे का सामूहिक अखंड गायत्री मंत्र जाप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील के विभिन्न प्रज्ञापीठों, प्रज्ञामंडलों एवं नव चेतना विस्तार केंद्रों पर बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले स्थान
नव चेतना विस्तार केंद्र सोंडवा – गायत्री प्रज्ञा मंडल बेजड़ा — 35 परिजन
गायत्री प्रज्ञा मंडल लोढ़नी — 60 परिजन
गायत्री प्रज्ञा मंडल मोराजी — 25 परिजन
गायत्री चरण पीठ कुंडवाट — 5 परिजन
गायत्री प्रज्ञा पीठ बिछोली — 25 परिजन
गायत्री प्रज्ञा मंडल मधुपल्वी — 20 परिजन
गायत्री प्रज्ञा मंडल मुंडला — 30 परिजन
गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला — 70 परिजन
गायत्री प्रज्ञा पीठ बुरमा — 40 परिजन
गायत्री प्रज्ञा मंडल किलोड़ा — 20 परिजन
गायत्री प्रज्ञा पीठ अट्ठा — 35 परिजन
गायत्री प्रज्ञा मंडल बड़ी सिरखड़ी — 35 परिजन
नव चेतना विस्तार केंद्र मथवाड़ — 171 परिजन
गायत्री प्रज्ञा मंडल साकड़ी — 50 परिजन
गायत्री प्रज्ञा मंडल महलगांव — 40 परिजन
गायत्री प्रज्ञा पीठ बड़दा — 40 परिजन
कुल सहभागिता — 701 परिजन
101 दीप प्रज्वलित कर मनाया जन्मोत्सव
गायत्री परिवार सोंडवा के तहसील समन्वयक इंग्लेश तोमर ने बताया कि परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सभी 16 स्थानों पर 101 दीप प्रज्वलित कर माता जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोंडवा तहसील में पहली बार एक साथ 16 स्थानों पर 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों गायत्री परिजनों ने अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग समय पर सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
