उमरकोट में वीर तेजाजी महाराज की नवमी रात्रि पर नाटक का मंचन और ताती काटने का कार्यक्रम संपन्न

0

डॉ. एस. खान, उमरकोट

ग्राम उमरकोट के वीर तेजाजी मंदिर परिसर में वीर तेजाजी महाराज के जीवन संघर्ष और सत्यता पर आधारित नाटक का भव्य रूपान्तरण प्रस्तुत किया गया। कलाकारों और आनंदीलाल पटेल एवं टीम द्वारा पूरी रात शानदार प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित तड़वी, पटेल और गणमान्य नागरिकों का मंदिर पण्डा शंकरलाल चौधरी द्वारा साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। मंदिर सेवक द्वारा महिलाओं को ब्लाउस का कपड़ा भेंट किया गया, जिसे माताओं ने माता रानी के आशीर्वाद के रूप में ग्रहण किया। अल सुबह मंदिर में परंपरा के अनुसार ताती काटने का अनुष्ठान हुआ। मान्यताओं के अनुसार जहरीले जीवों के काटने पर तेजाजी महाराज के नाम से बांधी जाने वाली ताती से जहर का असर खत्म हो जाता है। यह प्रतिवर्ष होने वाला कार्यक्रम देर शाम तक चलता है। इस दौरान दिनेश डामोर, छोटी दुधि, हीरालाल पटेल, मनोज राठौड़, विजय पटेल, राजू राठौड़, जयराम तडवी, बल्लू तडवी, रमेश गामड़, दुधि बड़ी, हरण तडवी गुलरपाड़ा, गुल्सिंग भगत, संजू पटेल, डॉ. सरफराज खान और भेरुलाल पटेल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। यह जानकारी ग्राम के यशवर्धन सिंह उमरकोट ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.