सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा ने उप स्वास्थ्य केंद्र उन्नई का किया औचक निरीक्षण

0

शान ठाकुर, पेटलावद
आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एल. चोपड़ा द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र उन्नई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

सीएमएचओ डॉ. चोपड़ा ने स्वयं मरीजों की जांच कर उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने एएनसी रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण, सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पात्र हितग्राहियों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए, ताकि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

सीएमएचओ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराई जाएं तथा मरीजों को समय पर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.