इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण साधन है खेल
दिनेश वर्मा, झाबुआ
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 सितंबर को शहडोल जिले में आयोजित 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ में वर्चुअली शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के जनजातीय अंचल यह साबित कर रहे हैं कि प्रतिभा शहरों की ही मोहताज नहीं होती। शहडोल, जिसकी पहचान मिनी ब्राजील के रूप में है, आज उसी शहडोल में बास्टकेटबॉल का कुंभ सजा है। शहडोल खेल की दुनिया का उभरता हुआ सितारा है। यहां का विचारपुर गांव आज फुटबॉल की नर्सरी और ‘मिनी ब्राजील’ के रूप में देश-दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल के साथ बास्केटबॉल भी जिले के युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
