तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय गीताबाई राठौड़ की मौत

0

बुरहान बांगड़वाला @खरडू बड़ी

झाबुआ से पारा जाते समय ग्राम खरडू के रास्ते तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गीताबाई राठौड़ (65 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गीताबाई राठौड़ सिर पर लकड़ियों का गट्ठा लेकर जा रही थीं। इसी दौरान झाबुआ की ओर से आ रही बाइक ने तेज गति से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गीताबाई करीब 10 फीट दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। घायल गीताबाई को उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में शामिल बाइक का नंबर MP 45 ZG 1844 बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस बाइक सवारों तथा दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.