राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त

0

कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर

अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देशों के तहत राणापुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक के. सी. सीर्वी ने पद संभालते ही पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। उन्होने  गुजरी मैदान, राणापुर में दबिश देकर तीन व्यक्तियों को सट्टे के अंक लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से तीन सट्टा अंक लिखी पर्चियां, एक लीड पेन और 20 हजार 750 रुपये की नकदी जब्त की है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज पिता राजू वसुनिया (23 वर्ष) निवासी तड़वी फलिया राणापुर, लालचंद पिता सकरिया डामोर (55 वर्ष) निवासी ढेकलबड़ी और जोगा पिता मुनसिंह अमलियार (50 वर्ष) निवासी ढेकलबड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ राणापुर थाने में अपराध क्रमांक 442/2026 के तहत धारा 4(क) सट्टा अधिनियम का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

इस पूरी कार्रवाई में इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.सी. सीर्वी, प्रधान आरक्षक राजू रावत, आरक्षक दिनेश भयड़िया और आरक्षक ऐलामसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.