हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया
मेघनगर और अंतरवेलिया के बीच निर्माणाधीन सड़क पर आए दिन वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिस पर ठेकेदार ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था।
