‘ऑपरेशन सिंदूर’ से सेना ने दिया दुश्मनों को करारा जवाब: सीएम मोहन यादव

0

दिनेश वर्मा, झाबुआ

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया। बीते वर्ष हमारी बहनों के सिंदूर पर हाथ डालने का दुस्साहस करने वाले दुश्मनों को हमारी सेना ने उनके घर में घुसकर करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट कर दिया कि भारत की बहनों के सम्मान और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया। वहीं, प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस भर्ती में भी हमारी बहनों को वरीयता दी जा रही है। किसी भी देश और प्रदेश के विकास में उसकी आधी आबादी की अहम भूमिका होती है। जब महिलाएं सशक्त होंगी और उन्हें समान अवसर एवं सम्मान मिलेगा, तभी समाज और देश का सर्वांगीण विकास संभव होगा।

– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*

Leave A Reply

Your email address will not be published.