संत रविदास  की पावन स्मृति में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

संत शिरोमणि एवं मानवता के महानायक संत रविदास जी की पावन स्मृति में शुक्रवार को जोबट नगर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा ग्राम जोबट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सत्संग भवन पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। नगर में जगह-जगह समाजजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

कलश यात्रा के दौरान युवा समाजसेवी बबलु बघेल ने सेवा और सामाजिक समर्पण की मिसाल पेश करते हुए अपने साथियों के साथ वार्ड क्रमांक 08 स्थित बाग रोड तिराहे पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल भक्तजनों, माताओं एवं बहनों के लिए फलाहारी खिचड़ी, केले एवं ठंडे पानी की सेवा की गई।


बबलु बघेल एवं उनके साथियों ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से सेवा प्रदान कर धार्मिक आयोजन में सेवा भाव और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सेवा का लाभ लिया।
इस सेवा कार्य में गजेंद्र राठौड़, दीपक वर्मा, दीपू बघेल, चिंटू बघेल, सुनील बघेल, यमन वसावा, रोहित भालसे, दुर्गेश बालसे , ध्रुव बघेल सहित अन्य सहयोगी साथी उपस्थित रहे।
युवा समाजसेवी बबलु बघेल द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की। कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के मानवता, समानता और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भाव भी देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.