आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंश सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश अतुलकर द्वारा थाना कोतवाली में एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:01 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। इस संदेश में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम से तैयार एक फर्जी पत्र संलग्न था, जिसमें आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मला निगवाल का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोंडवा करने का आग्रह किया गया था। फरियादी द्वारा संदेश का स्क्रीनशॉट लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने चैट से संदेश को डिलीट कर दिया। शिकायत के आधार पर फर्जी पत्र तैयार कर गुमराह करने के आरोप में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 409/2026, धारा 318(4) बीएनएस (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। Post navigation ग्राम सभा का बड़ा फैसला…अवैध गिट्टी खदान बंद करने का प्रस्ताव पारित कच्चे झोपड़ों में चल रहीं आंगनवाड़ियां, बिना शौचालय के स्कूलों में खुले में जाने को मजबूर बच्चे