छकतला में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी में भारत माता के स्वरूप ने मोहा मन

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छकतला कस्बे में देशभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला। नगरवासियों ने प्रभात फेरी निकालने के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों में हर्षोल्लास से झंडा वंदन किया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख संस्थानों में हुआ झंडा वंदन

कस्बे में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष ऊर्जा और उमंग का माहौल रहा।

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक: शाखा परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया।

नवीन पशु चिकित्सालय भवन: नवनिर्मित भवन में नए अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पहली बार गरिमामय तरीके से झंडा वंदन संपन्न हुआ।

अन्य संस्थान: पुलिस चौकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विश्राम गृह, सहकारी सोसायटी और सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में तिरंगा फहराया गया तथा राष्ट्रगान का गायन हुआ। पंचायत भवन पर भी झंडावंदन हुआ।

आकर्षण का केंद्र बनी नन्हीं भारत माता

नगर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान भारत माता के स्वरूप में सजी नन्हीं बच्ची सभी के आकर्षण का केंद्र रही। उसके पीछे सेना और पुलिस के वेश में सजे बच्चे देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।टप्पा तहसील पर नवीन नायाब तहसीलदार रवि डावर द्वारा झंडा वंदन किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

सहकारी सोसायटी में नगर के वरिष्ठ व्यापारी रमणलाल वाणी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सरपंच सुरेश ठकराला, उपसरपंच अम्बी बामनिया, सुनील वाघेला, जोगेंद्र सस्तिया, राजेश, मुकेश चौहान (पटेल), वीर सिंह भाई, रमेशचंद्र डावर, अभिषेक, पीयूष, उगरसिंह, हमीद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.