झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्रीत्व काल के दो वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भावसार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, मुख्य वक्ता गोविन्द अजनार, कल्याणसिंह डामोर, रमेश शर्मा, राजेन्द्र सोनी,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, महामंत्री कीर्ति भावसार, नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा उपस्थित थे । नगर मंडल के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। बैैठक जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश मे हम सत्ता में है और सत्ता सतत हमारे पास आरही है इतना सब कुछ होने के बाद भी हम संगठन से दूर होते जा रहे हैं। नगर मंडल में अपेक्षित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को समय समय पर आयोजित बैठकों में सहभागी होने का आव्हान करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की 52 से अधिक कल्याणकारी योजनाएं एवं प्रदेश सरकार की 150 से अधिक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में हमे घर घर तक जानकारी देकर जरूरत मंदों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने में अपन हम भूमिका का निर्वाह करना है। भावसार ने 15 जुलाई से ग्रामोदय से भारत उदय की तरह शहरी क्षेत्रों भारत उदय कार्यक्रम शासन स्तर से चलाये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि नगरपालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में आयोजन होकर जन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसलिये हमे अभी से प्रत्येक वार्ड की मूलभूत समस्याओं को संकलित करके इनका निराकरण करवाने में अपनी भूमिका निभाना होगी। भावसार ने बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्दशानुसार सभी वार्ड समितियों एवं स्थानीय समितियों को मजबूत करके उनकी सेवाएं भाजपा की मजबूती के लिए ली जाना है उन्होने बताया कि स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया की 26 जून को प्रथम पूण्यतिथि मनाए जाने के लिये आगामी बैठक मे रूपरेखा तय की होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने आगामी सप्ताह में नगर मंडल की वृहद बैठक आयोजन के बारे में बताया कि प्रत्येक वार्ड से 15-15 सदस्यों को इस बैठक मे अनिवार्य रूप से लाया जाना है यह बैठक अत्यन्त ही महत्वपूर्ण होकर इसमें प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने एवं पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिये व्यूह रचना तैयार कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दुबे ने 24 जून को स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया की प्रथम पुण्यतिथि मनाने का जिक्र करते हुए कहा कि यथा संभव 24 जून तक स्वर्गीय भ्ूारिया की प्रतिमा जो ग्वालियर में तैयार हो चुकी है को लाकर प्रथम पूण्यतिथि पर वृहद आयोजन किया जाए। दुबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजूट रह कर पार्टी की मजबुती के लिये काम करने का आव्हान किया। मुख्य वक्ता गोविन्द अजनार ने भी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजाओं की जानकारी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने की बात कही।
Trending
- बोरी के आउटर पर बड़ा हादसा, बाइक सवार 3 युवकों की मौत
- अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला फाइनेंस बैंक का कर्मचारी, कारण अज्ञात
- रतलाम-फूलमाल रोड़ चौड़ीकरण में निर्माण कंपनी की मनमानी
- आलीराजपुर जिले को मिली बड़ी सौगात: करोड़ों की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत
- छकतला में यातायात सुधार के लिए कड़े नियम लागू, सड़क पर अतिक्रमण किया तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना
- आलीराजपुर जिला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, जिला प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष राकेश तंवर ने की घोषणा
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : भव्य कलश यात्रा निकली, पूरा नगर भगवा रंग से शोभायमान
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरडू बड़ी में 12वीं में 98% और 10वीं में रहा 90.8% परिणाम
- छकतला में बड़ी वारदात: किसान के घर से 4 किलो चांदी और 1.50 लाख नकद चोरी
- तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में शोक क लहर