शान ठाकुर, पेटलावद
गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में 12 अगस्त को ‘ग्रीन डे’ का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम तनुश्री मीणा रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कहार ने की। विद्यालय के चेयरमैन आकाश चौहान एवं प्रेसीडेंट सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के चेयरमैन आकाश चौहान ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात प्रेसीडेंट द्वारा मुख्य अतिथि एसडीएम का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं विद्यालय के चेयरमैन आकाश चौहान ने अध्यक्षीय संजय जी कहार का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
