शान ठाकुर, पेटलावद रायपुरिया पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बनी में एक 11 वर्षीय बालिका को सांप ने काट लिया, जिससे बालिका की मौत हो गई। जानकारी अनुसार 11 वर्षीय बालिका डाली पिता लक्ष्मण डामर निवासी बनी अपने घर पर खेल रही थी इस दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई है, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना कल रात की बताई जा रही है। Post navigation शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’