सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर पर संपन्न

0

लोहित झामर, मेघनगर

नगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने तथा व्यापारी हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने संगठन की आगामी कार्यप्रणाली और व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

बैठक में सर्वसम्मति से अनूप भंडारी को मेघनगर व्यापारी संगठन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित व्यापारियों ने अनूप भंडारी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त अध्यक्ष अनूप भंडारी ने कहा कि व्यापारी संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि नगर के प्रत्येक व्यापारी का संगठन है। सभी व्यापारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

बैठक में व्यापारियों ने भी संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने और व्यापारी एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.