तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।

0

मयंक विश्वकर्मा आम्बुआ 

इन दिनों क्षेत्र में सड़कों पर मोटरसाइकिल सवार हुड़दंगियों की हरकतें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है मंहगी मोटरसाइकिलों पर एक दो नहीं बल्कि चार पांच तक युवा तथा अवयस्क किशोर के साथ ही अनेक नाबालिग बच्चे आंधी तूफान की गति से वाहन दौड़ाते हुए सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए यमदूत बने हुए हैं, जिन्हें रोकने वाला शायद कोई नहीं है। आज़ आम्बुआ में पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही नन्ही बालिका को ऐसे

ही तेज रफ्तार बाइकर्स ने टक्कर मारी जिससे वह जख्मी हालत में अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल) चालकों से सड़क पर पैदल या अन्य वाहनों से निकलने वालों की जान आफत में डाल रहे हैं, मंहगी मोटरसाइकिलों पर हुड़दंग मचाते इन मनचलों जिनमें युवा, किशोर तथा अवयस्क शामिल है कोई रोकने वाला नहीं है यदि किसी ने रोकने टोकने का प्रयास किया तो वे लड़ाई झगडे पर उतारू हो जाते हैं, साप्ताहिक हाट बाजार में भीड़ के बीच ऐसी ही हालत में बाइक दौड़ाते देखे जा सकते हैं।

विगत वर्ष क़स्बे के नागरिकों ने पुलिस थाना आम्बुआ में जाकर इनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी , पुलिस विभाग कभी कभी ऐसे बाइकर्स की खबर लेता तो है मगर उसी समय (पहुंच वालों के फ़ोन थाने पर आने लगते हैं जिस कारण संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो पाती है, लेकिन जब कभी ऐसे रसूखदारों के साथ या परिवार परिचितों के साथ घटना घटित होती है तब इन्हें अहसास होता है और वे फिर खुद कार्यवाही की मांग करते नजर आते हैं।

ऐसे ही एक बाइकर्स ने आज आम्बुआ में स्कूल से घर लौट रही नित्या(6 वर्ष) पिता सुन्दरसिंह चौहान निवासी अडवाडा हाल मुकाम आम्बुआ को पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे आम्बुआ स्वास्थ केन्द्र लेजाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां पर उसका इलाज जारी है पता चला है कि बच्ची के दो – तीन दांत टूटे है तथा सिर आदि में चोट आई है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने पर परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है।

क्या कहते हैं क़स्बे के निवासी

1- हम लोगों ने विगत वर्ष भी एक आवेदन थाने पर दिया था कि बे लगाम इन बाइकर्सो पर कार्यवाही की जाए मगर कुछ नहीं हुआ।

विशाल माहेश्वरी

2 – सड़क पर तेज रफ्तार बाइकर्स दिन भर ही नहीं अपितु रात्रि में भी हुड़दंग मचाते देखे जा सकते हैं,इन पर लगाम लगाने की जरूरत है।

बंटी गुप्ता।

3 – साप्ताहिक हाट बाजार के दिन भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में भी ये बेधड़क मोटरसाइकिल पर एक नहीं बल्कि चार पांच सवारी बैठाकर तेज गति से वाहन दौड़ाते हुए देखे जा सकते हैं जिन पर अंकुश लगाना चाहिए।

दीपक परिहार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.