ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिले के विभिन्न मण्डलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल की सहमति तथा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार वाणी के निर्देशानुसार की गई हैं।
