ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिले के विभिन्न मण्डलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल की सहमति तथा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार वाणी के निर्देशानुसार की गई हैं। मुख्य समाचार व नियुक्तियों का विवरण: घोषित सूची के अनुसार मण्डल अध्यक्षों के नाम एवं दायित्व इस प्रकार हैं: जोबट मण्डल: गजेन्द्र राठौड़ (पिता: सुरेशचंद्र राठौड़) खट्टाली मण्डल: सत्यप्रकाश राठौड़ (पिता: रमेशचंद्र राठौड़) उदयगढ़ मण्डल: चेतन राठौड़ (पिता: दिनेशचंद्र राठौड़) बरझार मण्डल: यशवंत (सनी) राठौड़ (पिता: गोवर्धन राठौड़) कट्टीवाड़ा मण्डल: दिनेश चौहान (पिता: सुरसिंह चौहान) आलीराजपुर मण्डल: धर्मेन्द्र प्रजापति (पिता: जगदीश प्रजापति) नानपुर (आलीराजपुर ग्रामीण) मण्डल: गजानन्द माली (पिता: बलदेवप्रसाद माली) छकतला मण्डल: पियूष वाणी (पिता: रामचंद्र वाणी) सोंडवा मण्डल: अजय मोदी (पिता: नन्दकिशोर जी) इन सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का दायित्व सौंपा गया है। घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया है। Post navigation भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड