आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर की महत्वपूर्ण जिला बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में इंदौर संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए वही जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के पूजन के साथ शुरू हुए। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल का स्वागत उद्बोधन हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीति, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
