अणु पब्लिक स्कूल में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

0

थांदला। अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु के महत्व एवं भारतीय संस्कृति के आदर्शों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक प्रदीप गादिया द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया । इसके पश्चात वंदना मैडम द्वारा भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में मनीष सर द्वारा मधुर स्वर में गुरु वंदना का गायन प्रस्तुत किया गया। उनकी प्रस्तुति ने गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं समर्पण की भावना को अत्यंत सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया, जिसे उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाव-विभोर होकर सुना।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएँ अनन्या, शुभी एवं श्वेता ने गुरु महिमा पर आधारित प्रेरणादायक पंक्तियों का प्रभावशाली वाचन किया। छात्राओं ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

 प्राचार्य प्रमोद नायर ने सभी विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया, जिसके साथ गुरु पूर्णिमा समारोह का गरिमापूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में समापन हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करने एवं सदैव उनका सम्मान करने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.