थांदला। प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव 31 जुलाई को थांदला पहुंच रहे हैं। वह यहां स्व—सहायता समूहों के क्षमतावर्धन और ऋण वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी व्यवस्थाएं कर रहा है।
इन्हीं व्यवस्थाओं के तहत बहारी वाहनों की समुचित व्यवस्था

थांदला से गुजरने वाले विभिन्न बाहरी वाहनों के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।

पेटलावद—बदनावर जाने वाले भारी वाहन फुलमाल से रंगपुर ब्रिज से कल्याणपुर होते हुए रायपुरिया मार्ग की और जाएंगे

पेटलावद से झाबुआ, आलीराजपुर, दाहोद जाने वाले वाहन रायपुरिया, कल्याणपुर होते हुए जाएंगे।

मेघनगर से 8 लेन की तरफ जाने वाले वाहन रंभापुर, मदरानी, काकनवानी होते हुए इसी प्रकार

8 लेन से दाहोद, झाबुआ आने वाले वाहन काकनवानी, मदरानी, रंभापुर होते हुए आएंगे।

मेघनगर से पेटलावद की ओर जाने वाले हल्के वाहन अगराल, चैनपुरा होते हुए पहुंचेंगे।

इस प्रकार बनाए गए पार्किंग स्थल

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यह पार्किंग स्थल
🔸दयानंद सेवा आश्रम आर्य विद्या निकेतन के पास ग्राउंड। जहां झाबुआ मेघनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को पार्क किया जाएगा।
🔸तलावली रोड पर हिमालय स्कूल ग्राउंड जहां सभी बसें पार्क की जाएगी।
🔸पेटलावद—खवासा से आने वाले वाहनों को नई मंडी प्रांगण में पार्किंग की जगह दी गईं है।
जिले के विभिन्न ब्लाकों में से आने वाली बसों की संख्या इस प्रकार रहेगी
मेघनगर ब्लॉक 46, थांदला ब्लॉक 67, पेटलावद ब्लॉक 112, झाबुआ ब्लॉक 26, राम ब्लॉक से 17 बसें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इन सभी बसो के लिए तलावली रोड हिमालय पब्लिक स्कूल में पार्किंग दी गई है।
🔸 वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था महाविद्यालय के बाई और की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *