आलीराजपुर में धूमधाम से मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव, 26 वर्षों की परंपरा रही कायम

श्रद्धालुओं ने श्रद्धामय भाव से 'गुरु चरण पादुका पूजन' किया

0

आलीराजपुर। संत श्री आसारामजी आदिवासी कल्याण आश्रम, लखनकोट (आलीराजपुर) में गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। विगत 26 वर्षों से सतत चली आ रही इस परंपरा के तहत इस वर्ष भी संत श्री आसाराम जी के शिष्यों द्वारा ढोल-मंजीरों की मधुर ध्वनि, भजन-कीर्तन और गुरु पूजन का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने श्रद्धामय भाव से ‘गुरु चरण पादुका पूजन’ किया। कार्यक्रम के दौरान संत श्री आसारामजी आश्रम संचालक एवं योग वेदांत सेवा समिति के सौजन्य से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी

इस गुरुपूर्णिमा महोत्सव में अलीराजपुर शहर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों—जैसे जोबट, भाबरा, कट्ठीवाड़ा, सोरवा, फूलमाल, छकतला, बखतगढ़ और सोण्डवा आदि गाँवों से बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। लगभग 1400 से 1500 से अधिक लोगों ने इस आयोजन में सहभागिता की और गुरु पूजन के पश्चात महाप्रसादी (भोजन प्रसादी) का लाभ उठाया।

26 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस वार्षिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। संपूर्ण कार्यक्रम योग वेदांत सेवा समिति एवं आश्रम प्रबंधन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.