आलीराजपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम के निर्देशानुसार संगठनात्मक नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यकारिणी के गठन में संभागीय संगठन प्रभारी रणविरसिंह रावत, जिला संगठन प्रभारी दिलीप पटोदिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल जी की सहमति प्राप्त की गई है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भयड़िया ने बताया कि नए पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। निम्नलिखित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं उपाध्यक्ष: नरपत चौहान (भोरदीया, सोण्डवा), खेमराज सोलंकी (अठावा, उमराली), नरेन्द्र परमार (चन्द्रशेखर आजाद नगर), सुनील कनेश (कट्टीवाड़ा) और महेश भिण्डे (आलीराजपुर)। जिला महामंत्री: भुपेन्द्र जी डावर (चन्द्रशेखर आजाद नगर) और राकेश सोलंकी (फड़तड़ा, सोण्डवा)। मंत्री: रादेश्याम (दरकली, सोण्डवा), प्रवीण चौहान (कट्ठीवाड़ा), वेरसिंह गुथरिया (जोबट), राजेन्द्र डावर (बलेडी जोबट) और मांगु चौहान (पानमुहडी, फुलमाल)। कार्यालय मंत्री: भावसिंह कलेश (आलीराजपुर)। कोषाध्यक्ष: खुमान चौहान (आलीराजपुर)। मीडिया प्रभारी: मुकेश भयड़िया (कुण्डवाट, छकतला)। Post navigation जनजातीय अंचल किसी तीर्थ से कम नहीं, चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन आलीराजपुर में धूमधाम से मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव, 26 वर्षों की परंपरा रही कायम