CM हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतों के खिलाफ FIR की मांग, संविलियन और पदोन्नति के मुद्दों पर भी उठाई आवाज।

0

फिरोज खान, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर में पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई है।

सरपंच सचिव संयुक्त मोर्चा ने CM हेल्पलाइन 181 पर हो रही झूठी और फर्जी शिकायतों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने मांग की है कि ऐसे फर्जी शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि विकास कार्य बाधित न हों और जनप्रतिनिधियों का मानसिक उत्पीड़न रुके।

वहीं, मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन ने 13 जुलाई 2026 के पचमढ़ी राज्य स्तरीय चिंतन शिविर के प्रस्तावों के आधार पर विभागीय संविलियन, PCO पद पर पदोन्नति, समयमान-वेतनमान, सेवा काल की गणना, अवकाश नियम 2026 और स्वास्थ्य बीमा सुविधाओं का लाभ दिए जाने की मांग की है।

दोनों संगठनों ने शासन से शीघ्र निर्णय लेकर पंचायत स्तर पर समस्याओं के स्थायी निराकरण की मांग की है, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.