नीट यूजी 2026: झाबुआ की विभा नायक ने 605 अंकों के साथ हासिल की ऑल इंडिया 8565वीं रैंक, ओबीसी कैटेगरी में चमकीं

0

झाबुआ डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित किए गए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) के परिणामों में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के कुंदनपुर की रहने वाली विभा नायक ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 720 में से कुल 605 अंक अर्जित किए हैं। अपनी इस सफलता के लिए विभा ने अहमदाबाद में रहकर कोचिंग की तैयारी की थी।

शानदार परसेंटाइल स्कोर

विभा नायक  ने परीक्षा में कुल 99.5671273 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें फिजिक्स में 99.5269252 परसेंटाइल और केमिस्ट्री में 99.3662667 परसेंटाइल अंक मिले हैं।

कैटेगरी रैंक में भी जमाई धाक

शानदार परसेंटाइल के साथ विभा ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 8565 प्राप्त की है। इसके साथ ही, ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) सेंट्रल लिस्ट कैटेगरी में उनकी कैटेगरी रैंक 3759 रही है।

21 जून 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर 16 जुलाई 2026 को घोषित किया गया। प्रवीण नायक और सुविधा नायक की सुपुत्री विभा ने अपनी इस सफलता से अपने परिवार और पूरे झाबुआ जिले का नाम रोशन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.