आलीराजपुर/भोपाल। झाबुआ विधानसभा के उदयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बोरी क्षेत्र में एक विधवा आदिवासी महिला के साथ हुई कथित जघन्य एवं अमानवीय घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। गठित जांच समिति में पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक बाला बच्चन, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ, अनुसूचित जनजाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक झूमा सोलंकी तथा जोबट विधायक सेना महेश पटेल को शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांच समिति तत्काल घटनास्थल का दौरा करेगी। समिति पीड़ित परिवार, ग्रामीणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का आकलन करेगी तथा अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को सौंपेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष, त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित महिला को शीघ्र न्याय, समुचित उपचार एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया है। Post navigation वित्तीय अनियमितता पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिक शिक्षक को किया निलंबित बोरी की घटना पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान पहुंचे घटनास्थल