एसडीओपी आशुतोष पटेल का प्रथम आगमन, पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

0

विजय मालवी, बड़ी खट्‌टाली

ग्राम बड़ी खट्टाली में पुलिस चौकी पर नवागत एसडीओपी आशुतोष पटेल के प्रथम आगमन पर पुलिस चौकी बड़ी खट्टाली पर पंचायत प्रतिनिधियों ने शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया इस अवसर पर सरपंच चैनसिंह डावर पंचायत प्रतिनिधि मदन लड्ढा, रमेश मेहता, विजय मालवी चौकी प्रभारी मदनसिंह किराडे आदि उपस्थित है। 

इस अवसर पर एसडीओपी पटेल ने चौकी प्रभारी से चौकी क्षेत्र की विभिन्न जानकारियां प्राप्त की ग्राम पंचायत के सरपंच डावर ने ग्राम पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जानकारियां दी अवसर पर सहायक उप निरीक्षक सरदार सिंह जामोद और आरक्षक पवन सहित पुलिस चौकी का स्टाफ उपस्थित था। एसडीओपी पटेल ने कहा कि वह  शीघ्र ही बड़ी खट्टाली में ग्राम रक्षा समिति की एक बैठक आयोजित करेंगे जिसमें सभी से रूबरू होंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.