प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कुक-कम-हेल्पर प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित

0

शान ठाकुर, पेटलावद

कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एवं सीईओ, जिला पंचायत झाबुआ के मार्गदर्शन में सोमवार को सांदीपनि विद्यालय पेटलावद में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत रसोईया सह सहायक (कुक कम हेल्पर) का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कुकिंग कॉम्पिटिशन हेतु बी.आर.सी. की अध्यक्षता में समूह के अध्यक्ष एवं सचिव की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक के उपरांत सांदीपनि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। बी.आर.सी. रेखा गिरि स्वामी द्वारा बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि व्यक्त की गई।इस अवसर पर बी.ए.सी., सी.ए.सी., संकुल प्राचार्य एवं शाला के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.