शान ठाकुर, पेटलावद 

जिले के स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय झाबुआ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पेटलावद के सिविल अस्पताल में प्रभारी बीएमओ के रूप में डॉ. अंतिम सोलंकी को करडावद के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार, पेटलावद के प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. एल. चौपड़ा को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, झाबुआ का प्रभार सौंपे जाने के कारण यह प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। इसी के तहत डॉ. अंतिम सोलंकी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ समस्त प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल पेटलावद के कार्यों के निर्वहन के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 02 जुलाई 2026 को जारी किया गया, जो आदेश जारी होने की तिथि से ही प्रभावशील माना गया है। आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एल. चौपड़ा द्वारा कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब डॉ. अंतिम सोलंकी पर पेटलावद क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था की अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी। स्थानीय स्तर पर इस निर्णय को स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *