चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित

0

खरडू बड़ी। जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर पारा झाबुआ मुख्य मार्ग के गांव चम्पलिया में सक्रिय पुलिया पर एक ट्रक क्रमांक RJ 09 GB 6398 खराब हो जाने से झाबुआ से पारा और पारा से झाबुआ की तरफ जाने वाले वाहनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है 7 किलोमीटर दूर घूमकर वाहन चालकों को अपने मुकामो पर पहुँचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ये जो ट्रक है वो झाबुआ से पारा की तरफ मंगलवार शाम को जा रही थी लेकिन अचानक पुल पर खराब हो गई क्योकि यहाँ सक्रिया पुलिया होने के कारण यहाँ पर दूसरा वाहन नहीं निकल सकता जिसके कारण वाहन चालकों को पिपलिया से पांकी घूमकर पारा की तरफ जाना पड़ता है। शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और इस पुलिये को डबल पट्टी में बड़ा पुलिया बन जाये तो वाहन चालक को परेशानी नहीं होगी।

*सक्रिया पुलिये पर आए दिन होते है हादसे*

झाबुआ पारा मुख्य मार्ग है जहाँ से रोजाना अधिकारी से लेकर नेता लोग निकलते है लेकिन झाबुआ से करीबन 5 किलोमीटर दूर गांव चम्पलिया में एक सक्रिया पुलिया है जहाँ पर आये दिन कोई ना कोई घटना होती रहती है कभी कोई वाहन का एक्सीडेंट हो जाता है तो यह मार्ग सक्रिया पुलिया होने के कारण आवागमन बंद हो जाता है जिसके कारण वाहन चालकों को लम्बी दूरी तय कर अपने मुकाम पर पहुँचना पड़ता है दिन में तो ठीक है जैसे तैसे वाहन चालक दूसरे रास्ते से चले जाते है लेकिन रात में यदि इस पुलिये पर कोई हादसा हो जाता है तो वाहन चालक कैसे जाएंगे। जिस ओर शासन प्रशासन को सोचना चाहिये क्योकि यह सक्रिया पुलिया है और आये दिन यहाँ पर हादसे होते रहते है।

*वाहन चालक लक्ष्मण, राजू, चंचल, अज्जू, संजय, धवल,राजेश, लक्की* आदि वाहन चालकों का कहना है कि यहां पारा झाबुआ का मुख्य मार्ग है जहां पर आए दिन ट्रक से लगाकर बस, कार रात दिन निकलते है लेकिन चम्पलिया में सक्रिया पुलिया होने के कारण यहाँ पर कभी एक्सीडेंट होते है तो कभी कोई वाहन खराब हो जाते है तो यह मार्ग बंद हो जाता है क्योंकि पुलिया सक्रिया होने के कारण दूसरा कोई वाहन यहाँ से नहीं गुजर सकता इस रोड पर अधिकारी भी निकलते रहते है लेकिन कोई भी इस सक्रिया पुलिये की ओर ध्यान नहीं देते यहाँ से नेता लोग भी गुजरते है जिनको भी इस ओर ध्यान देकर इस सक्रिया पुलिया को बड़ा बनाकर इस सक्रिया पुलिये से राहत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.