सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि

0

दिनेश वर्मा झाबुआ 

– मुख्यमंत्री जिले को 494.16 करोड़ रुपये लागत के 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

– इनमें 349.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.83 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

– 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की जाएगी।

– किसानों को श्रीअन्न उत्पादन बढ़ाने के लिए 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

– कार्यक्रम में कृषि, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स, जीआई टैग उत्पाद, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और आधुनिक कृषि यंत्रों की थीम आधारित प्रदर्शनी लगेगी।

*सड़क और पुल निर्माण की सौगात*

– दौंदीवाड़ा-बरटोला-ओखाटोला-अमुरला मार्ग सहित कई सड़कों का लोकार्पण।

– बरबसपुर-सुनवारा-आमानाला वैनगंगा नदी सेतु और घोघराटोला-मंगलटोला हिर्री नदी सेतु का लोकार्पण।

– प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ।

*पेयजल और स्वास्थ्य क्षेत्र*

– बरघाट में 145.60 करोड़, केवलारी में 67.34 करोड़, सिवनी में 52.19 करोड़ और लखनादौन में 44.49 करोड़ रुपये की नल-जल योजनाओं का लोकार्पण।

– सिहोरा, घंसौर, केदारपुर, लखनवाड़ा, बींझावाड़ा और तिघरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार।

*शिक्षा, खेल और नगरीय विकास*

– केवलारी खेड़ा-टालाटाली मार्ग और गनेशगंज-लामटा-सुनवारा-पिंडरई-देवरी टीका मार्ग का भूमिपूजन।

– सिवनी में बबरिया गार्डन स्विमिंग पूल, नवीन फायर स्टेशन और नगर पालिका कार्यालय भवन का भूमिपूजन।

– लखनादौन मिनी स्टेडियम और धूमा में 100-100 सीटर बालक-बालिका छात्रावास निर्माण कार्य का भूमिपूजन।

– जनजातीय कार्य विभाग के तहत कन्या शिक्षा परिसर सिवनी और लखनादौन एप्रोच रोड का भूमिपूजन।

– महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत नवीन आंगनवाड़ी भवनों का भी भूमिपूजन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.