शान ठाकुर, पेटलावद
अखिल विश्व गायत्री परिवार, पेटलावद के तत्वावधान में ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री परिजन नरेंद्र कुशवाह (बनी रोड, रायपुरिया) के निवास पर भव्य दीप यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। दीप यज्ञ के माध्यम से सनातन संस्कृति के आदर्शों का संदेश देते हुए उपस्थित परिजनों को व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन प्रदान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कार, सदाचार एवं आध्यात्मिक जागरण ही युग परिवर्तन का सशक्त आधार हैं।
