शान ठाकुर, पेटलावद अखिल विश्व गायत्री परिवार, पेटलावद के तत्वावधान में ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री परिजन नरेंद्र कुशवाह (बनी रोड, रायपुरिया) के निवास पर भव्य दीप यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। दीप यज्ञ के माध्यम से सनातन संस्कृति के आदर्शों का संदेश देते हुए उपस्थित परिजनों को व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन प्रदान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कार, सदाचार एवं आध्यात्मिक जागरण ही युग परिवर्तन का सशक्त आधार हैं। इस अवसर पर सभी स्थानीय गायत्री परिजनों ने अखण्ड ज्योति शताब्दी एवं परम् वंदनीय माताजी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जन-जन तक गायत्री मंत्र, यज्ञ एवं भारतीय संस्कृति का संदेश पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रायपुरिया के सरपंच होमी नन्दू निनामा, सचिव तोलसिंह निनामा, भील कोटड़ा गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख दुलेसिंह गामड़, राजेन्द्र सालवी, खुशालसिंह, अजय वर्मा, आनंद मुनिया, मदन भारती, भरत अरड़, घनश्याम परमार, निलेश भूरिया, कालूनाथ, वीरेंद्रसिंह, पुष्पेन्द्र सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में मोहनकोट से सुरेश जी सोलंकी तथा पेटलावद से जीवन जी भट्ट, रमेश प्रिंस, मूलचन्द काग, निलेश राठौड़, राजेन्द्र मोरिया, तुषार गोयल एवं कन्हैया रामभरोसे का विशेष सहयोग रहा। Post navigation नागणेच्या यात्रा संघ द्वारा अमरनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप