झाबुआ। गौरव सम्मान समारोह एवं विकसित भारत सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। सम्मेलन में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ महेश शर्मा कार्यक्रम संयोजक कनक विशाल पंड्या, डॉ. चिदात्मिका खटुआ, डॉ जस भाई पटेल मुख्यमंत्री कार्यालय अधिकारी, पुर्णन्स भाई मोदी गुजरात विधानसभा उपाध्यक्ष,श्रीमती रेखा स्मृति मिश्रा, डॉ. मोक्षराज, ज्ञानीराम शर्मा, डॉ. कनक पटेरिया डॉ एम एल फूल पगारे अतिथि मच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं के तेलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।
