छकतला में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम

0

छकतला। स्थानीय मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम के अवसर पर आकर्षक ताज़िए बनाए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम मनोज गरवाल और तहसीलदार रानू माल प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहे।

अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.