निर्धन परिवारों की सुविधा के लिए ₹1.05 करोड़ से बनेगा भव्य तीन मंजिला अंबेडकर भवन, लगेगी आदमकद प्रतिमा
रितेश गुप्ता, थांदला
छोटी काशी में वार्ड क्रमांक 15 में स्थित भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के नाम से बना सामुदायिक भवन है जो जर्जर हो चुका था। निर्धन वर्ग के बन्धुओं के परिवारों में होने वाले मांगलिक या अन्य कार्यक्रमों ,सभाएं आदि हेतु बड़ी समस्याएं आती थी।वे बड़ी धर्मशालाओं विवाह गार्डनों का व्यय वहन करने में असमर्थ रहते है। वर्षा काल में समस्याएं और बढ़ जाती है।नगर सघन होता जा रहा जिस कारण बाड़ों गलियों में अब जगह पर्याप्त रहती नहीं। इन समस्याओं को ध्यान रखते हुए नगर परिषद् के अथक प्रयासों एवं समस्त पार्षद साथियों ने एकमत होकर 1 करोड़ 5 लाख की लागत से तीन मंजिला नवीन अंबेडकर भवन के नवनिर्माण एवं बाबा साहब की आदम कद मूर्ति स्थापना का निर्णय लिया। जिसके तहत दिनांक 25-06-2026 को केबिनेट मंत्री (महिला एवं बाल विकास) सुश्री निर्मला भूरिया , प्रदेश प्रवक्ता श्री कलसिंह भाबर , एवं जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया के आतिथ्य में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही नगर के वॉर्ड क्रमांक 1 एवं 9 में 17 लाख की लागत से गार्डन निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया।
