रितेश गुप्ता, थांदला छोटी काशी में वार्ड क्रमांक 15 में स्थित भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के नाम से बना सामुदायिक भवन है जो जर्जर हो चुका था। निर्धन वर्ग के बन्धुओं के परिवारों में होने वाले मांगलिक या अन्य कार्यक्रमों ,सभाएं आदि हेतु बड़ी समस्याएं आती थी।वे बड़ी धर्मशालाओं विवाह गार्डनों का व्यय वहन करने में असमर्थ रहते है। वर्षा काल में समस्याएं और बढ़ जाती है।नगर सघन होता जा रहा जिस कारण बाड़ों गलियों में अब जगह पर्याप्त रहती नहीं। इन समस्याओं को ध्यान रखते हुए नगर परिषद् के अथक प्रयासों एवं समस्त पार्षद साथियों ने एकमत होकर 1 करोड़ 5 लाख की लागत से तीन मंजिला नवीन अंबेडकर भवन के नवनिर्माण एवं बाबा साहब की आदम कद मूर्ति स्थापना का निर्णय लिया। जिसके तहत दिनांक 25-06-2026 को केबिनेट मंत्री (महिला एवं बाल विकास) सुश्री निर्मला भूरिया , प्रदेश प्रवक्ता श्री कलसिंह भाबर , एवं जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया के आतिथ्य में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही नगर के वॉर्ड क्रमांक 1 एवं 9 में 17 लाख की लागत से गार्डन निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा ,भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ,जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद माया सचिन सोलंकी , समर्थ गोलू उपाध्याय ,जिला मंत्री सुनीता भूरिया , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद भूमिका आशीष सोनी , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती सिसोदिया ,राधिका मेड़ा,जीवनबाला डामोर,शर्मीला निनामा, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर , पार्षद धापू वसुनिया , जगदीश प्रजापत , एल्डरमेन हेमा मेहता ,जनपद सदस्य जसवंत बामनिया , सहकार भारती जिला महामंत्री दिलीप डामोर ,वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी अशोक अरोरा , किशोर आचार्य , आनंद राठौर , प्रशांत उपाध्याय मोंटू बाबा, जिला सह मीडिया संयोजक आशुतोष राठोड , अ जा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू फतरोड़ , मनीष गरवाल ,प्रफुल धमानिया ,एवं वार्ड वासियों माता बहनों सहित जनता एवं नगर परिषद सीएमओ कमलेश जायसवाल ,उपयंत्री पप्पू बारिया ,स्वच्छता निरिक्षक , गौरांकसिंह राठौर, यशदीप अरोरा जी, अंशुल परिहार, पारसिंह पारगी, स्वच्छता दरोगा टीटीया देवदा ,अजय उटवाल ,गौरव सिसोदिया उपस्थित रहे। सम्पूर्ण पूजन विधि पंडित धार्मिक आचार्य द्वारा संपन्न करवाई गई l कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा द्वारा किया गया एवं आभार सीएमओ कमलेश जायसवाल द्वारा माना l जिसके उपरांत केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं अतिथियों ने अध्यक्ष के निवास पधार कर परिवार से भेट की l Post navigation अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक संस्कार पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन