अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक

0

थांदला। अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी से जागरूक करने हेतु एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम पुलिस  विभाग थांदला द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी श्री राजेश सुलिया एवं थाना प्रभारी अशोक कनेश उपस्थित रहे। विद्यालय के संचालक श्री प्रदीप गादिया द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद नायर  उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी कॉल एवं डिजिटल लेन-देन के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के बारे में वास्तविक घटनाओं के उदाहरण देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता अपनाकर साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों पर आधारित प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर पुलिस अधिकारियों द्वारा दिया गया। सभी विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन 1930 नंबर की जानकारी भी दी गई। संचालक हर्ष गादिया ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से सीखे गए पाठों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.