शिक्षक देवर चला रहा पंचायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

0

शिवा रावत, सोंडवा

जनपद पंचायत सोण्डवा के ग्राम डाबडी में सरकारी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहाँ निर्वाचित महिला सरपंच श्रीमती केरी के स्थान पर उनके देवर करमसिंह द्वारा अवैध रूप से पूरी पंचायत चलाई जा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी करमसिंह शिक्षा विभाग में एक शासकीय शिक्षक हैं।

मुख्य आरोप:

नियम विरुद्ध दोहरा कार्य: शासकीय सेवा में होने के बावजूद शिक्षक करमसिंह पंचायत के सारे सरकारी कार्य और फंड खुद संभाल रहे हैं, जो सेवा नियमों का सीधा उल्लंघन है।

दादागीरी और प्रताड़ना: ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक पद और पावर के नशे में गाँव वालों से गाली-गलौच करता है और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिलने दे रहा।

कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी दो-तीन बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्त ग्रामवासियों ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर दोषी शिक्षक के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.