पेटलावद में योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प

0

शान ठाकुर, ​पेटलावद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के सफलतम 12 वर्षों के विश्वास, विकास और जनकल्याण के गौरवपूर्ण सफर के उपलक्ष्य में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांदीपनी विद्यालय पेटलावद में एक सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा मंडल पेटलावद, प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

*​प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन से मिली ऊर्जा -*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने वर्चुअल माध्यम से कोलकाता में आयोजित मुख्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना गया, जिसने सभी को स्वास्थ्य और योग के प्रति नई ऊर्जा से भर दिया।कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और एक अनुशासित जीवनशैली का आधार है। सभी नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे योग को अपनी नित्य दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। ​स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया गया।
इस सामूहिक योग सत्र में प्रशासनिक और राजनीतिक जगत की कई प्रमुखों ने सहभागिता की। अनुविभागीय अधिकारी तनुश्री मीणा, नगर परिषद सीएमओ राहुल वर्मा, थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, मंडल प्रभारी सुनील पण्डा, मंडल अध्यक्ष संजय कहार, योगेश गामड़, आयुष विभाग से डॉ संजय पाटीदार, डॉ प्रवेश उपाध्याय, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य पुरालाल चौहान, परियोजना अधिकारी अजय तिवारी, ग्राम सेवक चौहान व विभिन्न शासकीय संस्थाओं के कर्मचारी, शिक्षकगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया और योगमय वातावरण का निर्माण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.