शान ठाकुर, पेटलावद झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप पेटलावद द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस स्थानीय सुंदर मैरिज गार्डन में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं समाजजनों ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद ममता गुजराती ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की ऐसी वीरांगना थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की महिलाओं के लिए साहस, आत्मसम्मान और संघर्ष का अमिट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन आज भी प्रत्येक महिला को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज में जागरूकता, शिक्षा और महिला सम्मान के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर महेश आर्य, लुढ़चंद्र चावड़ा, गोपाल गुरु, सपना चौहान, निर्मला पडियार, पिंकी दीदी, पेपा बाई परमार, सपना सिसोदिया, सीता देवगढ़िया, सीता जाटव, गंगा जाटव, रेशम देवगढ़िया, सुलेशना राठौड़, कला बाई परमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन रानी लक्ष्मीबाई के अमर बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति के संकल्प और समाज में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने के संदेश के साथ हुआ। गौरतलब है कि कई वर्षों से यह आयोजन निरन्तर जारी है। Post navigation पेटलावद में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई पेटलावद में योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प